छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी, हीट वेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव कर दिया है।
आज हुई परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
पहले परीक्षा का समय 11 से 1.15 बजे तक निर्धारित किया गया था। दोपहर की पाली को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। परिवहन आरक्षक परीक्षा पूर्व निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक ही हुई। इसके बाद नई समय-सारिणी लागू की जाएगी।
परीक्षार्थियों के लिए हल्के रंग की आधी बांह वाली शर्ट और चप्पल/स्लीपर पहनना अनिवार्य किया गया है। महिला अभ्यर्थियों को झुमके जैसे कान के आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन मंगलसूत्र सहित गले के आभूषण पहनने की छूट दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242826
Total views : 8291702