प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के फ्लैट पर छापेमारी कर रही है। उनका फ्लैट बल्लीगंज में फर्न रोड पर है। इसके साथ ही ईडी की टीम सन एंटरप्राइज के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार के बेहाला स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है।
ईडी की टीम ने आज सुबह 6.30 बजे शांतनु सिन्हा बिस्वास और जॉय कामदार के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची। शांतनु सिन्हा बिस्वास लंबे समय तक कालीघाट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज थे।
रविवार सुबह ED अधिकारियों के उनके घर पहुंचने के बाद पूछताछ शुरू हुई। इससे पहले इस पुलिस अधिकारी को कोयला घोटाले में दिल्ली बुलाया गया था।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242849
Total views : 8291728