CGMSC घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ACB/EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में 3500 पन्नों से अधिक का विस्तृत चालान पेश किया है। यह चालान ACB/EOW के विशेष न्यायाधीश नीरज शर्मा की अदालत में प्रस्तुत किया गया।
इस चरण में कुल 4 आरोपियों अभिषेक कौशल, राकेश जैन, प्रिंस कोचर और कुंजल शर्मा के खिलाफ चालान पेश किया गया है। वर्तमान में सभी आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।
जांच एजेंसी के अनुसार, अभिषेक कौशल रिकॉर्डर्स मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक है, जबकि राकेश जैन शारदा इंडस्ट्रीज का मालिक है।
प्रिंस कोचर रिकॉर्डर्स कंपनी में लायजिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और उसका संबंध शशांक चौपड़ा से पारिवारिक रूप से भी जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, कुंजल शर्मा डायसिस डायग्नोस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में मार्केटिंग हेड के रूप में कार्यरत है।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चालान पेश किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध ACB/EOW द्वारा चालान दाखिल किया जा चुका है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208069
Total views : 8247936