भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने राजधानी रायपुर में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
आज ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान RTO कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे RTO दफ्तर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने एक फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219593
Total views : 8262316