महासमुंद में वाहन चेकिंग के दौरान 75 लाख नगद बरामद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कार सवार दो युवक दस्तावेज नहीं दिखा पाए

महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान एक कार से 75 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। कार में दो युवक सवार थे और गाड़ी कांटाबांजी से रायपुर की ओर आ रही थी।


पुलिस के अनुसार, सोमवार 16 मार्च को टेमरी नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद होंडा कार (क्रमांक OD 05 PB 2122) को रोका गया।


कार चालक की पहचान ओडिशा के बलांगीर जिले के मुंडापला निवासी राजेंद्र महानंद (27) के रूप में हुई। वहीं, कार में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47), निवासी कांटाबांजी, जिला बलांगीर बताया।


तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग से 75 लाख रुपए नकद बरामद हुए। यह राशि 500-500 रुपए के नोटों के 150 बंडलों में रखी हुई थी, जिसमें हर बंडल में 100 नोट शामिल थे।


पुलिस द्वारा जब कैश से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो दोनों युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली और मामले की सूचना इनकम टैक्स विभाग को दे दी है।


पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से जुड़ी है, जिसे कांटाबांजी से रायपुर के मनोहर मका एंड कंपनी समेत करीब 60 ज्वेलर्स व्यापारियों तक पहुंचाया जाना था।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment