जशपुर: Jashpur जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। Dr. Lal Umed Singh की अनुशंसा पर पुलिस महकमे में 11 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ चार थाना प्रभारी, चार उप-निरीक्षक (एसआई) और तीन सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को नई पदस्थापना दी गई है। यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है ताकि पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके तथा विभाग में अनुशासन कायम रहे।
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167131
Total views : 8194140