राइस मिल में भीषण आग, हजारों क्विंटल धान जलकर राख

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सारंगढ़: Sarangarh जिले में शुक्रवार दोपहर एक राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर Katelee Road स्थित Kejri Rice Mill में आग की चपेट में आने से हजारों क्विंटल धान जलकर राख हो गया। घटना में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक मिल परिसर में आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई। मिल में बड़ी मात्रा में धान का स्टॉक रखा हुआ था और आसपास सूखे छिलके (भूसे) की मौजूदगी ने आग को और भड़काने का काम किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की सड़क से गुजर रहे राहगीरों में भी अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक करीब दो घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आसपास खेतों में पराली जलाने के कारण चिंगारी मिल तक पहुंची हो सकती है, जिससे आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, मिल के कर्मचारी और District Rice Mill Association के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *