आगरा: उत्तर प्रदेश के Agra में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने फैशन डिजाइनर युवती के साथ कई वर्षों तक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका मूल रूप से Kasganj जिले के सहावर क्षेत्र की रहने वाली थी और फैशन डिजाइनर के रूप में काम करती थी। पति से अलग रहने के दौरान उसकी पहचान कानपुर देहात निवासी सिपाही J. V. Gautam से हुई। वह उस समय Tajganj थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था।
परिजनों का आरोप है कि J. V. Gautam ने शादी का वादा कर युवती को ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में अपने साथ रखा था। दोनों के संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। कुछ समय बाद सिपाही ने शादी से साफ इंकार कर दिया, जिससे युवती गहरे तनाव में रहने लगी।
बताया जा रहा है कि बुधवार को युवती सदर क्षेत्र के सैनिक नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर गई थी। रात करीब 12:30 बजे जब बहन कमरे में पहुंची तो युवती को पंखे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि आशंका है कि युवती ने मोबाइल पर बात करते समय आत्महत्या की। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता की शिकायत पर सदर थाने में आरोपी सिपाही J. V. Gautam के खिलाफ शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8167393
Total views : 8194535