आधी रात को लगने वाली भूख सेहत के लिए खतरनाक, जानिए क्या है नाइट ईटिंग सिंड्रोम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: रात के समय अचानक भूख लगना आम बात लग सकती है, लेकिन बार-बार आधी रात को भूख लगना खराब स्वास्थ्य का संकेत भी हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति को विज्ञान की भाषा में नाइट ईटिंग सिंड्रोम कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति दिन में भोजन को नियंत्रित कर लेता है, लेकिन रात में तेज भूख के कारण बिना खाए रह पाना मुश्किल हो जाता है।

अक्सर लोग रात में लगने वाली हल्की भूख को शांत करने के लिए पैक्ड फूड्स जैसे बिस्किट, नूडल्स या अन्य स्नैक्स खा लेते हैं। कई मामलों में लोग नींद से उठकर भी खाने लगते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत धीरे-धीरे शरीर को कमजोर कर सकती है और यह खराब जीवनशैली का संकेत भी हो सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, रात में ज्यादा भूख लगने की समस्या दिनचर्या और पाचन अग्नि के असंतुलन से जुड़ी होती है। देर रात तक जागना और अनियमित भोजन का समय पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। दरअसल, रात का समय शरीर के आराम और मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में बार-बार भोजन करने से पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है, जिससे वजन बढ़ना, सुबह भारीपन महसूस होना और नींद में बाधा जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस समस्या से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार जरूरी है। इसके लिए रात का भोजन हल्का और संभव हो तो सूर्यास्त से पहले कर लेना बेहतर माना जाता है। साथ ही तली-भुनी चीजों से दूरी बनाना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

इसके अलावा सोने से पहले गुनगुना दूध पीना भी फायदेमंद माना जाता है। यह मन और मस्तिष्क को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। वहीं, रात के समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि स्क्रीन की रोशनी नींद को प्रभावित कर सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *