नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। POCO अपनी नई X-सीरीज को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी बहुप्रतीक्षित POCO X8 Pro सीरीज को मार्च के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड की ओर से अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन टिप्सटर्स के दावों ने टेक जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।
टिप्सटर्स के दावों से बढ़ी अटकलें
टेक टिप्सटर Abhishek Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए संभावना जताई है कि POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max मार्च के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं एक अन्य टिप्सटर Paras Guglani ने कथित तौर पर POCO X8 Pro 5G के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा करने का दावा किया है।
इन लीक रिपोर्ट्स के बीच POCO इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर नई X-सीरीज से जुड़े टीजर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि पोस्ट्स में मॉडल का नाम स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन टाइमिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि इशारा X8 Pro लाइनअप की ओर है।
POCO X8 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक जानकारियों के अनुसार, POCO X8 Pro में मीडियाटेक का Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
-
6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले
-
1.5K रेजोल्यूशन
-
120Hz रिफ्रेश रेट
-
100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी (क्षमता की पुष्टि बाकी)
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) मिल सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
डिजाइन की बात करें तो फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल्स, सेंटर होल-पंच कटआउट और मैट फिनिश बैक पैनल के साथ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
POCO X8 Pro Max: बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा पावर
सीरीज का दूसरा मॉडल POCO X8 Pro Max अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ सकता है।
-
6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले
-
120Hz रिफ्रेश रेट
-
MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट
कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक, Pro Max की शुरुआती टेस्टिंग यूनिट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 36 लाख से अधिक अंक हासिल किए हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Redmi Turbo 5 का रीब्रांडेड वर्जन?
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि यह सीरीज चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल सभी जानकारियां लीक और अटकलों पर आधारित हैं। अंतिम स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा आधिकारिक लॉन्च के समय ही होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162865
Total views : 8187472