रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री Arun Sao, मंत्री Gajendra Yadav और मंत्री Lakhanlal Dewangan सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।
कई मंत्री रखेंगे पत्र पटल पर
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, डिप्टी मुख्यमंत्री Vijay Sharma सहित मंत्री Kedar Kashyap, Shyam Bihari Jaiswal और Guru Khushwant विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे।
नवंबर–दिसंबर 2025 सत्र के अपूर्ण प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी आज प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही सदन में पढ़ी गई सूचनाओं और उनके उत्तरों का संकलन तथा राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की जानकारी भी दी जाएगी।
ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
आज सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाएंगे। विधायक Ajay Chandrakar और Dharamlal Kaushik नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे। वहीं विधायक Raghavendra Singh राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा विषय सदन में रखेंगे।
अन्य कार्यवाही भी प्रस्तावित
मंत्री Dayaldas Baghel और विधायक Renuka Singh अनुपस्थिति की अनुज्ञा सौंपेंगे। विधायक Bhavana Bohra और Rohit Sahu याचिकाएं पेश करेंगे।
इसके अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199925
Total views : 8237797