नई दिल्ली: राजधानी के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। New Delhi में मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व वाली सरकार ने होली के मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में 853 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे।
होली और दीवाली पर मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से 5 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई कि अब प्रतिवर्ष होली और दीवाली पर सभी वैध राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा।
सरकार के मुताबिक, इस वर्ष योजना की शुरुआत होली से होगी और DBT के जरिए सीधे खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
4 मार्च को होली, पहले आएगी राशि
देशभर में इस वर्ष होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। सरकार का कहना है कि त्योहार से पहले लाभार्थियों के खातों में 853 रुपये की राशि भेज दी जाएगी। वहीं दीवाली पर भी इसी तरह एक और मुफ्त सिलेंडर की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?
योजना का लाभ लेने के लिए:
-
दिल्ली सरकार द्वारा जारी वैध राशन कार्ड होना जरूरी है।
-
लाभार्थी का बैंक खाता सक्रिय और DBT से लिंक होना चाहिए।
-
राशन कार्ड प्रणाली में पंजीकरण अनिवार्य है।
-
जो परिवार PNG गैस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें भी 853 रुपये की समान राशि दी जाएगी।
242 करोड़ रुपये का प्रावधान
दिल्ली सरकार इस योजना पर करीब 242.77 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 3 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि यह वादा सरकार के संकल्प पत्र का हिस्सा था और कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि होली पर सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को एक-एक सिलेंडर की कीमत यानी 853 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
सरकार के इस फैसले से त्योहार से पहले हजारों परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199926
Total views : 8237798