फतेहपुर में दिल दहला देने वाली घटना: 5 महीने पहले हुई लव मैरिज, पहले पति फिर पत्नी ने लगाई फांसी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कस्बे में पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लव मैरिज के महज पांच महीने बाद पहले पति और फिर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाराती नगर में किराए के कमरे में रह रहे अमरजीत कुशवाहा (28) पुत्र सीताराम कुशवाहा और उनकी पत्नी रेखा सोनकर (25) ने गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि अमरजीत ने चार मंजिला मकान की छत पर स्थित बाथरूमनुमा कोठरी में मफलर के सहारे फांसी लगा ली।

पति के फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर रेखा सोनकर ने अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोठरी का दरवाजा तोड़ा तो अमरजीत का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी थी, तभी रेखा कहीं दिखाई नहीं दी।

कुछ देर बाद तलाश करने पर पता चला कि रेखा ने भी छत की रेलिंग पर लगे सरिए के सहारे कपड़े सुखाने वाली रस्सी से फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, अमरजीत और रेखा ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था और पिछले एक महीने से बिंदकी कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *