जशपुर: Vishnu Deo Sai का दुलदुला विकासखंड में भव्य स्वागत किया गया। जिले के प्रवास के दौरान दुलदुला स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जशपुर सदैव उनके हृदय के अत्यंत करीब रहा है। यहां के हर गांव, हर परिवार और हर कार्यकर्ता से उन्हें हमेशा आत्मीय अपनापन मिला है।
उन्होंने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि वे और अधिक समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में जुटे रहेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219155
Total views : 8261759