Himachal Pradesh: बद्दी में 4 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, 17 युवतियां रेस्क्यू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बद्दी: हिमाचल प्रदेश के बद्दी इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान 17 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दावत चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई

पुलिस को खुफिया सूचना मिल रही थी कि दावत चौक स्थित बिग बी कॉम्प्लेक्स में संचालित कुछ स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं।

रणनीति के तहत अलग-अलग टीमों ने एक साथ चार स्पा सेंटरों पर रेड की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

17 युवतियां सुरक्षित निकाली गईं

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चारों स्पा सेंटरों से कुल 17 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहा है।

छह आरोपियों पर केस दर्ज

इस मामले में बद्दी थाने में छह आरोपियों के खिलाफ Immoral Traffic (Prevention) Act की धारा 3 और 4 के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि बद्दी पुलिस जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *