इंदौर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंदौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के पूर्व सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार और उनके परिजनों की करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।
ईडी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में एक आवासीय मकान, प्लॉट, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2007 से 2022 के बीच राजेश परमार ने अपनी वैध आय से लगभग 175 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच एजेंसियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वह अपनी आय और संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
ईडी की इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235588
Total views : 8282895