छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को झटका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 26 ट्रेनों को विभिन्न तकनीकी और निर्माण कार्यों के चलते रद्द किया गया है। इनमें एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से प्रदेश सहित अन्य राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए 20 दिनों का ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

वहीं, रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 14 और 15 फरवरी को कुछ यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अतिरिक्त भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार 14 और 15 फरवरी को कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी।

इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार (कोलकाता), अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) रूट के यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसके अलावा 14 फरवरी को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसी दिन 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी तथा गोंदिया-बिलासपुर के बीच निरस्त रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment