Technology: Google का AI असिस्टेंट Gemini आने वाले समय में यूजर्स के लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google जल्द ही एक ऐसा ऑटोमेशन फीचर पेश करने की तैयारी में है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना फोन को हाथ लगाए रोजमर्रा के कई काम कर सकेंगे। इसमें खाना ऑर्डर करना, कैब बुक करना, कॉल करना और शॉपिंग जैसे टास्क शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट 9to5Google के अनुसार, Google ऐप के वर्जन 17.4 में बीटा टेस्टिंग के दौरान एक नया फीचर देखा गया है, जिसका कोडनेम “Bonobo” बताया जा रहा है। यह फीचर Gemini के स्क्रीन ऑटोमेशन सिस्टम पर आधारित होगा, जो अलग-अलग ऐप्स के साथ इंटरैक्ट कर सकेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फीचर Android 16 QPR3 पर काम करेगा और शुरुआती दौर में कुछ चुनिंदा ऐप्स के लिए ही उपलब्ध होगा।
फीचर के आने के बाद यूजर्स केवल अपनी आवाज़ से Gemini को कमांड देकर कई काम करवा सकेंगे। AI असिस्टेंट बिना किसी ऐप को ओपन किए आपके लिए खाना ऑर्डर कर सकता है, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकता है और कैब बुक कर सकता है। यानी स्मार्टफोन को छुए बिना ही आपका फोन आपकी बातें सुनकर सारे काम खुद कर देगा।
हालांकि, इस ऑटोमेशन फीचर के साथ कुछ चिंताएं भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑटोमेशन तय समय पर अपने आप एक्शन ले सकता है, इसलिए यूजर को इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी कि फोन कब, क्या और कैसे ऑर्डर कर रहा है। अच्छी बात यह है कि यूजर जब चाहे इस टास्क को मैन्युअली रोक भी सकेगा।
Google की ओर से यह भी सलाह दी गई है कि यूजर्स को अपने पेमेंट डिटेल्स इस फीचर के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। साथ ही किसी इमरजेंसी स्थिति में ऑटोमेशन के बजाय मैन्युअल तरीके से ही टास्क पूरे करने चाहिए।
फिलहाल Google ने इस फीचर की आधिकारिक रिलीज डेट और उन ऐप्स की सूची साझा नहीं की है, जिनके साथ यह ऑटोमेशन सिस्टम काम करेगा। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में Gemini यूजर्स की डिजिटल लाइफ को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना सकता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154790
Total views : 8174816