केंद्रीय बजट छत्तीसगढ़ के लिए गेम-चेंजर साबित होगा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/नई दिल्ली: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और मजबूत बुनियादी ढांचे का विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के लिए गेम-चेंजर सिद्ध होगा।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि माइनिंग कॉरिडोर और रेल फ्रेट कॉरिडोर की योजनाओं से राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वहीं जनजातीय क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित विशेष स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाएं राज्य के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

उन्होंने बताया कि ₹11,828 करोड़ के केंद्रीय आवंटन से छत्तीसगढ़ की तकनीकी शिक्षा को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। IIT भिलाई देश के अग्रणी IIT संस्थानों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा, जिससे छत्तीसगढ़ को ग्लोबल टेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम प्रगति होगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्व-स्वराज और हाई-वैल्यू एग्री प्रोग्राम के जरिए बस्तर के काजू, कोसा सिल्क, कोको उत्पादन और बुनकरों के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी। इससे किसानों और जनजातीय समुदायों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़–विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment