जम्मू: सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) जम्मू ने चार इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह को थाना प्रभारी (SHO) मीरान साहिब नियुक्त किया गया है, जबकि इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को SHO झज्जर कोटली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, मीरान साहिब के पूर्व SHO इंस्पेक्टर आज़ाद मन्हास और झज्जर कोटली के पूर्व SHO इंस्पेक्टर विकास डोगरा का तबादला कर उन्हें डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL), जम्मू में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227313
Total views : 8272381