सूरजपुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रतापपुर स्थित कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं आश्रम अधीक्षक के व्यवहार और व्यवस्थाओं से नाराज होकर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। अचानक हुए इस प्रदर्शन से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, कस्तूरबा आश्रम की छात्राएं सुबह करीब 6 बजे प्रतापपुर मुख्य सड़क पर पहुंचीं और धरना शुरू कर दिया। छात्राओं ने आश्रम में खराब भोजन दिए जाने के साथ-साथ अधीक्षक के कथित अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षक के व्यवहार से उनमें डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
धरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं और कलेक्टर से सीधे मुलाकात करने की जिद पर डटी हुई हैं।
फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं से संवाद कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले को लेकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8227294
Total views : 8272356