बेड पर मिली थी लाश, मृतक के बेटे और दामाद निकले हत्यारे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: मोपका के अरपा विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मृतक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे और दामाद ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह घटना 11 दिसंबर 2025 की रात करीब 11.30 बजे से 12 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। 12 दिसंबर को मृतक की पत्नी छैली बाई साहू ने सरकंडा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति शंभु राम साहू घर के भीतर बेड पर मृत अवस्था में पड़ा है और उसके सिर पर चोट के निशान हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे 21 वर्षीय जय किशन साहू और दामाद 25 वर्षीय किसन साहू से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शंभु राम साहू शराब पीने के बाद अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment