गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (HG&CD) तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 कर्मियों को उनकी वीरता, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।
वीरता पदक (GM) असाधारण साहस और विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पदक जीवन और संपत्ति की रक्षा, अपराध को रोकने अथवा अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान किए गए जोखिमपूर्ण और साहसिक कार्यों के लिए दिए जाते हैं। जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए किया जाता
Loading Viewer...
Loading Viewer...
Loading Viewer...
इस वर्ष प्रदान किए गए 125 वीरता पदकों में से,
35 कर्मी वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित क्षेत्रों से,
45 कर्मी जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से,
05 कर्मी पूर्वोत्तर क्षेत्र से तथा
40 कर्मी अन्य क्षेत्रों से
उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किए जा रहे हैं।
Loading Viewer...
कुल 125 वीरता पदकों (GM) में से 121 पुलिस कर्मियों और 04 अग्निशमन सेवा कर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) सेवा में अत्यंत उत्कृष्ट एवं विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है, जबकि सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) कर्तव्यनिष्ठा और मूल्यवान सेवाओं के लिए दिया जाता है।
विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए गए कुल 101 राष्ट्रपति पदकों (PSM) में से
89 पुलिस सेवा,
05 अग्निशमन सेवा,
03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा
04 करेक्शनल सर्विसेज को प्रदान किए गए हैं।
इसी प्रकार, सराहनीय सेवा के लिए दिए गए कुल 756 पदक (MSM) में से
664 पुलिस सेवा,
34 अग्निशमन सेवा,
33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा तथा
25 करेक्शनल सर्विसेज के कर्मियों को सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान देश की आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सुरक्षाबलों की अहम भूमिका और उनके समर्पण को दर्शाता है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185807
Total views : 8219125