रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने की चर्चा है, जो संभावित रूप से 27 मार्च तक चलेगा। सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बीच गुरुवार को महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुबह स्पीकर हाउस पहुंचे, जहां वे करीब एक घंटे तक रहे।
सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा में बजट 27 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें आयोजित की जा सकती हैं, जबकि होली पर्व के अवसर पर पांच दिन का अवकाश प्रस्तावित है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा वर्तमान में प्रदेश से बाहर हैं और उनके लौटने के बाद बजट सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि बजट सत्र के दौरान राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू होगी। आवश्यकता पड़ने पर मतदान अप्रैल माह में कराया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य श्रीमती फूलों देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके चलते यह चुनाव अहम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164963
Total views : 8190773