रायपुर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 10 वीर जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डोडा में हुए इस हादसे में 10 जांबाज सैनिकों को खोने का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत वीर सैनिकों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने अंत में “ॐ शांति” कहकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242835
Total views : 8291713