MP बृजमोहन अग्रवाल ने BJP के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई, कराया मुंह मीठा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर/नई दिल्ली: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मुलाकात कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नितिन नबीन का आत्मीय स्वागत किया और उनका मुंह मीठा कराया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु स्नेहपूर्वक आमंत्रित भी किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

इधर, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक प्रक्रिया और अनुशासन से चलने वाला संगठन है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आज से नितिन नबीन ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा में सदस्यता से अधिक रिश्तों का महत्व है और पार्टी लगातार नए क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा एक सशक्त आवाज बनकर उभरी है और आज नगर निगमों व स्थानीय निकायों में भी पार्टी पहली पसंद बन रही है।

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा वहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। उन्होंने पार्टी नेताओं को संदेश देते हुए कहा कि “आज से नितिन नबीन मेरे बॉस हैं,” जिससे यह स्पष्ट होता है कि संगठन में उनके नेतृत्व को पूर्ण सम्मान दिया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को युवा, ऊर्जावान और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन संगठनात्मक अनुभव के साथ आधुनिक तकनीक और एआई के सक्रिय उपयोगकर्ता भी हैं, जो पार्टी के भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जनसंघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए अब तक संगठन के लिए कार्य करने वाली सभी पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं को नमन किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment