कवर्धा: कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार शाम एक खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के गले और पेट पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कवर्धा के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि शव की शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं और जल्द ही मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8223103
Total views : 8266852