रायपुर/बिलासपुर: आयकर विभाग ने बिलासपुर के सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा स्थित टोल कार्यालय में पहुंची, जहां दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी तीन अलग-अलग गाड़ियों में मौके पर पहुंचे। कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर समेत अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई है।
फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









