जशपुर : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में एसीबी ने छापा मारकर सहायक ग्रेड-02 (लिपिक) गिरीश कुमार वारे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई विभागीय गलियारों में लंबे समय से चल रही अवैध वसूली की शिकायत के बाद की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक गिरीश कुमार वारे पर विभाग में कार्यरत एक भृत्य से कथित ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर भृत्य से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी ट्रांसफर कराने के नाम पर 30 हजार रुपये पहले ही वसूल चुका था।
Author: Deepak Mittal









