लंबित निर्माण पर CEO सख्त, नोटिस की चेतावनी से मचा हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अभिषेक कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि PMAY-G और PMJANMAN के अंतर्गत लंबित आवासों का निर्माण शीघ्र हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सबसे अधिक लंबित आवास वाली पंचायतों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, जिला पंचायत PMAY-G के अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के CEO, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र मौजूद रहे।

लापरवाही पर नोटिस, बढ़ा दबाव

समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही सामने आने पर ग्राम पंचायत भीतघरा, घट मुंडा और सिंगी बहार के सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। CEO ने दो टूक कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास न मिलना गंभीर लापरवाही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समन्वय, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

CEO अभिषेक कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

  • पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिले

  • निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो

  • पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे

प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद अब सवाल यही है—
क्या ज़मीन पर भी दिखेगी यह सख्ती, या फिर कागज़ों में ही दौड़ती रहेंगी योजनाएं?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *