प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को देशभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, मुंबई, नागपुर सहित कई शहरों में छापेमारी की। यह कार्रवाई रियल एस्टेट निवेश फंड के माध्यम से निवेशकों से धोखाधड़ी कर लगभग 2,434 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े मामले में की गई है, जिसकी जांच पहले से ही सीबीआई द्वारा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी ने अपनी कार्रवाई का दायरा कई राज्यों तक विस्तारित किया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, महाराष्ट्र के मुंबई और नासिक, तथा कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
सूत्रों के अनुसार, मुंबई में करीब 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें जांच कर रही हैं, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में लगभग 10 ठिकानों पर दबिश दी गई है। इस मामले में जांच का मुख्य केंद्र जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक एवं उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन, उनकी सहयोगी कंपनियां तथा व्यापारिक साझेदार बताए जा रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









