भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई पदाधिकारी सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
Loading Viewer...
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219541
Total views : 8262258