रायपुर: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुँच गया है और लोगों की सर्दी से परेशानियों में इज़ाफा हो गया है। राजधानी रायपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि रात के समय भी ठंड में वृद्धि देखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में पाई गई, जहां तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुँच गया है। पेंड्रा में तापमान 8.7 डिग्री और रायपुर में 12 डिग्री दर्ज किया गया। नवा रायपुर में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतने की अपील की है।
विशेष रूप से बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेने और रात में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219548
Total views : 8262265