दुर्ग: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और वर्षांत से पहले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने रविवार को जिलेभर के थाना एवं चौकी प्रभारियों की अहम अपराध समीक्षा बैठक ली।
यह क्राइम मीटिंग सुबह 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर
बैठक के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने लंबित प्रकरणों के त्वरित और ठोस साक्ष्यों के साथ निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्षांत से पहले सभी मामलों का निष्पादन किया जाए, ताकि न्यायालय में प्रकरण मजबूती से प्रस्तुत हो सकें।
इसके साथ ही CCTNS में फॉर्म-5 की समय पर एंट्री और NCRB में डाटा अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बीट सिस्टम और बदमाशों पर सख्ती
एसएसपी ने बीट आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक द्वारा संधारित A-B नोटबुक की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य बताते हुए क्षेत्र से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सूचना एवं ऑब्जरवेशन नोटबुक में दर्ज करने पर जोर दिया।
उन्होंने जिले में सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने, उनकी गतिविधियों की गहन जांच करने और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा अधिक से अधिक बाउंड ओवर की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शांति व्यवस्था और जन शिकायतों पर फोकस
बैठक में लघु अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई, सार्वजनिक शिकायतों के त्वरित निराकरण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर,
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा,
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा,
-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) पदमश्री तंवर,
-
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर,
-
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी,
-
एसडीओपी धमधा एलेक्जेंडर किरो,
-
एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा,
सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
SSP का स्पष्ट संदेश
क्राइम मीटिंग के माध्यम से एसएसपी दुर्ग ने साफ संदेश दिया कि अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी त्योहारों और वर्षांत को देखते हुए जिले की पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8154895
Total views : 8174978