पत्नी को मारकर उसकी लाश संग ली ‘सेल्फी’ और लगा दिया WhatsApp Status

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Murder News: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही पत्नी की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।इस घटना के बाद महिला निजी छात्रावास में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक 32 साल का आरोपी छात्रावास में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक निजी महिला छात्रावास में रह रही थी। वह दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी।

कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी

पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके छात्रावास गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी।अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया तथा दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

आरोपी के साथ विवाद के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी।रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *