Sports News: वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में भारत का स्वर्णिम इतिहास, नौ गोल्ड जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 महिलाओं का दबदबा, पुरुषों ने भी दो स्वर्ण के साथ रखा परचम ऊंचा

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 में भारत ने दुनिया के सामने अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नौ स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहास रच दिया। भारतीय बॉक्सर ने घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 20 में से 20 खिलाड़ियों को पोडियम पर पहुंचाया और अपने अभियान को 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य के साथ समाप्त किया।

महिलाओं ने दिखाया दम, आखिरी दिन रहा भारत के नाम

फाइनल्स के अंतिम दिन भारतीय महिला बॉक्सर्स ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी।
दोपहर के सेशन में मीनाक्षी (48 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) और नूपुर (80+ किग्रा) ने गोल्ड जीतकर भारत की मजबूत बढ़त बनाई।

शाम के सेशन में निखत जरीन (51 किग्रा), जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किग्रा) और परवीन (60 किग्रा) ने भी शानदार जीत दर्ज की।
जैस्मिन लैम्बोरिया ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता वू शिह यी को 4:1 से हराकर इस इवेंट की सबसे शानदार जीत दिलाई।
वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन ने चीनी ताइपे की गुओ यी ज़ुआन को 5:0 से शिकस्त दी।

पुरुषों ने भी बढ़ाया भारत का सम्मान

भारत के पुरुष बॉक्सर भी पीछे नहीं रहे।

  • सचिन (60 किग्रा) ने किर्गिस्तान के सेइतबेक को 5:0 से हराकर स्वर्ण जीता।

  • हितेश (70 किग्रा) ने रोमांचक मुकाबले में कजाकिस्तान के नूरबेक मुर्सल को 3:2 से मात देकर दूसरा गोल्ड भारत की झोली में डाला।

भारत ने पुरुष वर्ग में 6 रजत पदक भी जीते, जिनमें जदुमणि सिंह, पवन बर्तवाल, अभिनाश जामवाल, अंकुश फंगल और नरेंद्र बेरवाल के नाम शामिल हैं।

ग्लोबल पावरहाउस देशों का भी चमका दमखम

भारत के अलावा भी कई देशों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया—

  • ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री ने 75 किग्रा में स्वर्ण जीता।

  • चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन ने 65 किग्रा में बाज़ी मारी।

  • उज्बेकिस्तान ने कई वेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

  • इंग्लैंड के शिट्टू ओलादिमेजी और इसाक ओकोह ने अपने-अपने वर्ग में गोल्ड जीता।

  • जापान के शियोन निशियामा और कजाकिस्तान के सुल्तानबेक ऐबारुली ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *