बालोद। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने जिला प्रशासन सख्त मोड में है। अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी बालोद की उड़न दस्ता टीम ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया।
तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत अब तक 06 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 218 क्विंटल धान जब्त किया गया है। आज की विशेष कार्रवाई में बालोद तहसील के अलग-अलग गांवों से अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा गया।
जप्त धान का विवरण:
-
ग्राम लिमोरा – 22 क्विंटल
-
लोंडी – 40 क्विंटल
-
पोंडी – 99 क्विंटल
-
भेड़िया नवागांव – 32 क्विंटल
-
बेलमांड़ – 24 क्विंटल
जिला प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि समर्थन मूल्य योजना को प्रभावित करने और अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उड़न दस्ता टीम द्वारा की जा रही निरंतर निगरानी से यह स्पष्ट है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कठोरता से रोक लगाई जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231517
Total views : 8277826