केरेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सलोनी गांव में दबिश, अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 अभियान के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

धमतरी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना केरेगांव पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने सलोनी भाटापारा में यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश देकर अवैध रूप से बेची जा रही बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त की।

पुलिस के मुताबिक, दबिश के दौरान तीन आरोपी मौके पर अवैध देशी महुआ शराब रखकर बिक्री करते हुए पाए गए। कार्रवाई के बाद थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. लिलेश सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी

  2. धनेश्वर सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 27 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव, जिला धमतरी

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment