धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, सब्जी व्यापारियों के लिए की बड़ी घोषणा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत, सब्जी व्यापारियों के लिए की बड़ी घोषणा

पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2,242 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास, 17,357 स्वसहायता समूहों को 286 करोड़ की सहायता

रायपुर/धमतरी। धमतरी में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के सब्जी उत्पादकों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सरकार सब्जियों को उचित दाम पर बेचने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इसके लिए सब्जियों का मॉडल रेट तय करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि फूलों, उद्यानिकी और वानिकी के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

पीएम सड़क योजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

पीएमजीएसवाई 4-के के तहत 2,242 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

17,357 महिला समूहों को मिला 286 करोड़ का लाभ

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत 17,357 स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में कुल 286 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इससे महिला समूहों की आर्थिक सशक्तिकरण को बड़ी ताकत मिलने की उम्मीद है।

सीएम साय ने किया स्वागत, ट्वीट में व्यक्त की भावना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर (X) पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते हुए लिखा—

“अतिथि: पूज्यो धर्मेण, प्रीति: स्नेहेन बन्धुता।
स्वागतम् ते महाभाग, सुखदायक भवतु आगमनम्।।
छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर किसान-हितैषी, सरल स्वभाव के जन-नेता और विकास के सच्चे कर्मयोगी शिवराज सिंह चौहान जी का हार्दिक स्वागत।”

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की यह मिट्टी अपनी सादगी और अतिथि-देवो-भवः की परंपरा के लिए जानी जाती है, और आज यह सम्मानित महसूस कर रही है कि ऐसे तेजस्वी नेतृत्व का आगमन हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *