जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं, जो उड़ीसा के सासाहांडी में पिछले एक वर्ष से रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. आबुल शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर, निवासी बांग्लादेश, हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा)।
2. बबलू चंद्र दास, निवासी बांग्लादेश, वर्तमान पता पतिराम, दिनाजपुर (प. बंगाल), हाल निवास सासाहांडी, कोरापुट (उड़ीसा)।
दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सासाहांडी में रहकर बस्तर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी आबुल शेख पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त की गई संपत्ति में सोने की हार, चैन, लॉकेट, कंगन, अंगूठी, झुमके, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कंगन, सिक्के सहित कुल लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के जेवर और नकदी बरामद किए गए हैं। साथ ही, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और डीवीआर (CCTV रिकॉर्डर) भी जप्त किया गया है।
आरोपी रात में सूने घरों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद घर में लगे CCTV कैमरों के DVR को निकालकर तालाब में फेंक देते थे, ताकि सबूत मिटाया जा सके। पुलिस ने तलाशी के दौरान इन्हें तालाब से बरामद किया।
थाना कोतवाली (अपराध क्र. 71/2025, 313/2025, 329/2025), थाना परपा (क्र. 221/2025), थाना बस्तर (क्र. 109/2025) और थाना बोधघाट (क्र. 200/2025) में चोरी के प्रकरण दर्ज थे। सभी वारदातों में एक ही गिरोह की संलिप्तता पाई गई।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) गीतिका साहू के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को आड़ावाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और चोरी का माल अपने घर सासाहांडी (उड़ीसा) में छिपाना बताया। वहां से पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद किया।
निरीक्षक तारिक हरीश, सुरेश जांगड़े, भोलासिंह राजपूत, दिलबाग सिंह, गौरव तिवारी, प्र.आर. मौसम गुप्ता, आरक्षक गौतम चंद सिंहा, सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा, धनसिंह सोनवानी, महेन्द्र पटेल, शैलेष राज, महंगूराम कश्यप, सामदेव कश्यप, अमर सिंह बेसरा, कृष्ण कुमार नेताम, ओमप्रकाश साहनी, विक्रम कश्यप और शम्भूराम कश्यप की भूमिका सराहनीय रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8142183
Total views : 8154813