नई दिल्ली। बढ़ती उम्र, गलत दिनचर्या और असंतुलित जीवनशैली के चलते आजकल कमर दर्द (Back Pain) एक आम समस्या बन चुकी है। यह परेशानी न केवल बुजुर्गों में बल्कि युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, भारी वजन उठाना या गलत मुद्रा में सोना — ये सब कारण इस दर्द को जन्म देते हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ सरल घरेलू उपायों से आप इस समस्या को सिर्फ 1 सप्ताह में जड़ से खत्म कर सकते हैं।
कमर दर्द के 5 प्रमुख कारण
-
शरीर में वजन का बढ़ना: अधिक वजन का सीधा असर कमर पर पड़ता है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव बनता है।
-
भारी वजन उठाना: अपनी क्षमता से अधिक वजन उठाने से पीठ की मांसपेशियां खिंच जाती हैं।
-
गलत तरीके से सोना: गलत पोजीशन में सोने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है।
-
गलत मुद्रा में उठना, बैठना या झुकना: दैनिक गतिविधियों में गलत मुद्रा कमर दर्द का मुख्य कारण बनती है।
-
मांसपेशियों में खिंचाव: अचानक झुकने या तेज़ गति से काम करने पर मांसपेशियों में तनाव आ जाता है, जिससे दर्द शुरू होता है।
कमर दर्द के 5 असरदार घरेलू उपाय
-
सरसों का तेल और लहसुन का मिश्रण:
3–5 चम्मच सरसों के तेल में 5 लहसुन की कलियाँ डालकर तब तक गर्म करें जब तक वे काली न हो जाएँ। ठंडा होने पर इस तेल से दर्द वाली जगह की मालिश करें।
रोज रात सोने से पहले करने पर कुछ ही दिनों में दर्द गायब हो जाएगा। -
गर्म पानी से सिकाई:
अगर दर्द तीव्र है तो गर्म पानी से सिकाई करने पर तुरंत राहत मिलती है। -
अजवायन का सेवन:
आधा चम्मच अजवायन को तवे पर हल्का भून लें, ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पिएं।
सात दिन तक लगातार करने पर दर्द पूरी तरह समाप्त हो जाता है। -
गर्म नमक का सेंक:
नमक को गर्म करके कपड़े में लपेटें और दर्द वाली जगह पर सेंक करें। इससे रक्तसंचार बेहतर होता है और मांसपेशियों का तनाव घटता है। -
गर्म और ठंडा उपचार:
पहले दर्द वाली जगह पर गर्म पानी की सिकाई करें, फिर थोड़ी देर बाद बर्फ लगाएं। यह उपाय सूजन और दर्द दोनों को दूर करता है।
Author: Deepak Mittal









