रजत जयंती पर डॉ. मनीष बंजारा का सम्मान: आदि कर्मयोगी अभियान में नवाचारी योगदान के लिए पुरस्कृत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में डॉ. मनीष बंजारा को आदि कर्मयोगी अभियान में उनके उल्लेखनीय और नवाचारी योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह 25वीं वर्षगांठ का विशेष कार्यक्रम राज्य की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ-साथ समर्पित सेवकों को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने छत्तीसगढ़ के गौरवपूर्ण 25 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए डॉ. बंजारा की सेवा भावना की खूब सराहना की।

सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष बंजारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि निःस्वार्थ सेवा के उस भाव का है जो मुझे निरंतर प्रेरित करता रहेगा। इससे मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और मैं और बेहतर कार्य करने के लिए संकल्पित हूं।

डॉ. बंजारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक जाना-माना नाम हैं, जो निरंतर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करते रहते हैं और उन्हें गुरु की तरह मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

उन्होंने कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला सीईओ प्रभाकर पांडेय, सीएमएचओ डॉ. शीला साहा तथा डीपीएम गिरीश कुर्रे के प्रति हार्दिक आभार जताया। डॉ. बंजारा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा से ही यह उपलब्धि संभव हुई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *