स्व. सुरेश कुमार गावरे ठाकुर नहीं रहे….कर्तव्यनिष्ठता, सादगी और सेवा की मिसाल….
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग और बालोद जिले में शोक की लहर
बालोद। गांव तरौद निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार से जुड़े श्री सुरेश कुमार गावरे ठाकुर (आयु 62 वर्ष), जो DIG, एस.डी.आर.एफ. एवं फायर सर्विस विभाग रायपुर में पदस्थ थे, का गुरुवार की सुबह हृदय गति रुकने से रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित पूरे बालोद जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. ठाकुर अपने सौम्य व्यवहार, अनुशासनप्रियता और कर्तव्यनिष्ठता के लिए जाने जाते थे। वे सदैव मुस्कुराकर सहयोग करने वाले, विनम्र और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने जीवन में सेवा, समर्पण और इंसानियत की अमिट छाप छोड़ी।
अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृह ग्राम तरौद (जिला बालोद) में किया जाएगा। अंतिम यात्रा प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी।
परिवार में उनकी धर्मपत्नी के अलावा पुत्र श्री पंकज ठाकुर (डीएसपी, पुलिस कोरबा) एवं पुत्री डॉ. प्रतिभा रानी ठाकुर हैं।
पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने स्व. ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी ने कहा कि उनका जाना पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक कुशल अधिकारी, बल्कि एक सजग मार्गदर्शक और संवेदनशील इंसान भी थे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8129536
Total views : 8135084