नई एसपी ने संभाला पदभार, शुरू की प्रशासनिक कसावट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

राजनांदगांव – जिले की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पदभार संभालते ही पुलिस प्रशासन में कसावट शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस महकमे में दो निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।

पदभार ग्रहण के तुरंत बाद की गई इस कार्रवाई में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। उनकी जगह संतोष जायसवाल को डोंगरगढ़ का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *