दुर्ग में एल्युमिनियम फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
पाटन की अनुभव एल्युमिनियम वर्क फैक्ट्री में लगी आग, मशीनरी और सामग्री को नुकसान — आसपास की बस्तियों में मचा हड़कंप, कोई जनहानि नहीं
दुर्ग। जिले के पाटन में स्थित अनुभव एल्युमिनियम वर्क प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह 3 बजे हुई, जब आग फैक्ट्री की मशीनरी और एल्युमिनियम पाउडर में तेजी से फैल रही थी।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों की सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों और आसपास की बस्तियों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
हादसे में फैक्ट्री की मशीनरी और सामग्री को नुकसान हुआ है, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन दल ने लगातार पानी डालकर आग फैलने से रोकी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अज्ञात कारणों से लगी मानी जा रही है। घटना की जांच पाटन थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। यह इस जिले में दिवाली के बाद तीसरी बड़ी आग की घटना है।
Author: Deepak Mittal









