बोरे में 40 हजार के सिक्के भरकर किसान पहुंचा स्कूटी शो-रूम, घंटों गिनती के बाद स्टाफ ने किया कुछ ऐसा, आप भी खुश हो जाएंगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां एक किसान ने अपने सालों पुराने सपने को साकार करते हुए दिवाली के मौके पर नई स्कूटी खरीदी, लेकिन अंदाज़ बिल्कुल अलग था।

किसान अपने परिवार के साथ देवनारायण होंडा शोरूम पहुंचा और भुगतान के लिए 10 और 20 रुपए के सिक्कों से भरा बोरा लेकर आया। 

शोरूम के कर्मचारियों को तब हैरानी हुई जब बोरे से सिक्कों की खनक सुनाई दी। किसान ने बोरे में रखे 40 हजार रुपए के सिक्के देकर स्कूटी खरीदी। सिक्कों की गिनती में कर्मचारियों को घंटों लग गए, लेकिन उन्होंने पूरे धैर्य के साथ रकम गिनी और किसान को उसकी नई स्कूटी की चाबी सौंपी। किसान ने बताया कि वह पिछले 6 महीनों से पैसे जोड़ रहा था ताकि दिवाली पर अपने परिवार के लिए गाड़ी खरीद सके। उसने कहा, ‘आज मेरा सपना पूरा हो गया। यह मेरे जीवन का सबसे खुशहाल दिन है।’ 

शोरूम के मालिक आनंद गुप्ता ने भी किसान की सादगी और मेहनत की सराहना करते हुए उसे एक मिक्सर-ग्राइंडर उपहार में दिया। यह घटना इस बात का सुंदर उदाहरण है कि मेहनत और लगन से जोड़ा गया हर सिक्का, सपनों को हकीकत में बदल सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *