खैरागढ़ में ताबड़तोड़ चोरी का खुलासा! 6 लाख के जेवरात बरामद, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खैरागढ़। जिले के छुईखदान में 8 और 9 अक्टूबर की रात हुई ज्वेलरी शॉप चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वारदात में शामिल एक नाबालिग मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से करीब ₹6 लाख मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

यह घटना नगर के मुख्य चौक स्थित सोनी ज्वेलर्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए थे। दुकान संचालक परमेश्वर राम सोनी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने बताया कि शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित की गई। टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • प्रह्लाद निषाद उर्फ दादू (35 वर्ष), निवासी कंडरापारा, छुईखदान

  • एक नाबालिग जो विधि से संघर्षरत है

दोनों ने चोरी के जेवरात गांव में छिपा रखे थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बरामद सामान में पायल, कड़ा, बिछिया, बाजूबंद, करधन, चांदी के सिक्के, लाकेट और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ शामिल हैं, जिनका वजन करीब 4 किलो है।

पुलिस ने बताया कि इस चोरी में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह है कि महज 72 घंटे में पूरी चोरी का खुलासा और शत-प्रतिशत बरामदगी की गई, जो जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती का सबूत है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment