ज्योतिषियों का दावा है कि ऐसे योग 72 साल बाद बन रहें हैं। ऐसे में इस खास दिन पर सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। साथ ही रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।
ज्योतिष के अनुसार, 20 अक्टूबर को बुध और शुक्र दोनों ही शुक्र की राशि तुला में हैं, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा शनि अपनी राशि कुंभ में बैठकर शश योग बना रहें हैं। चंद्रमा और बृहस्पति की युति गजकेसरी योग बना रही है। ये सभी योग पति की किस्मत चमकाएंगे। ऐसे में इस दिन व्रत और पूजा करने से न सिर्फ पति की लंबी उम्र होगी बल्कि उनकी किस्मत के बंद दरवाजे भी खुलेंगे। हर काम में भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होंगे। अगर परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है तो मतभेद सुलझने की पूरी संभावना है।
करवा चौथ पर 72 साल बाद शनि के संयोग से कौन सी राशियां सोने की तरह चमकने वाली हैं।
करवा चौथ पर शनि का संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। आने वाले दिनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही शनि की कृपा से ढैय्या का असर भी कम होगा। मिथुन राशि वाले लोग व्यापार में ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।
करवा चौथ पर शनि के संयोग से मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है।
करवा चौथ पर शनि के संयोग से कुंभ राशि वालों को अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। मीन राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Author: Deepak Mittal
