मंत्री रामविचार नेताम का कांग्रेस पर तंज: ‘कोई भी घोड़ा टिकने वाला नहीं’, भाजपा के रथ को रोकना नामुमकिन!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की दावेदारी को लेकर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि “सब घोड़े एक जगह जमा हो गए हैं और उनकी स्थिति खराब है। कांग्रेस का कोई भी घोड़ा टिकने वाला नहीं है। भाजपा का रथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे रोकने का किसी में न तो दुस्साहस है और न ही क्षमता।”

वहीं, कृषि क्षेत्र को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। मंत्री ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके बाद ही धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा, मंत्री रामविचार नेताम ने ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरूआत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में भी ऐसे केंद्र खोले गए थे, जहां बारी-बारी से मंत्रियों की ड्यूटी लगती है। कार्यकर्ता अपनी समस्याएं रखते हैं और सहयोग केंद्र के माध्यम से उनका निराकरण किया जाता है।

मंत्री के इस बयान ने कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक रुख और चुनावी हालात पर चर्चा को फिर से गरमा दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment