गरियाबंद। जिले में आज तीन इनामी नक्सलियों ने हिंसा और विनाश के मार्ग को छोड़कर आत्मसमर्पण किया। ये नक्सली प्रतिबंधित संगठन CPI माओवादी के DGN डिवीजन से जुड़े हुए थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों में शामिल हैं:
-
नागेश उर्फ रामा कवासी – 1 लाख रुपये ईनामी
-
जैनी उर्फ देवे मडकम – 1 लाख रुपये ईनामी, ओडिसा स्टेट कमेटी सदस्य प्रमोद उर्फ पाण्डु के गार्ड
-
मनीला उर्फ सुंदरी कवासी – 1 लाख रुपये ईनामी, सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य
सोमवार को जिला पुलिस सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी निखिल अशोक राखेजा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के बारे में जानकारी साझा की।
नागेश उर्फ रामा कवासी ग्राम तर्रेम, थाना-तर्रेम, जिला बीजापुर का निवासी है। वर्ष 2022 में पामेड़ एरिया कमेटी-डीवीसी (पाण्डू) द्वारा नक्सली संगठन में भर्ती किया गया। इसके बाद यह जिला धमतरी के ग्राम एकावरी मुठभेड़ और 11 सितंबर 2025 की ग्राम मेटाल मुठभेड़ जैसी प्रमुख नक्सली घटनाओं में शामिल रहा।
जैनी उर्फ देवे मडकम ग्राम-इतगुडेम, पंचायत पालागुड़ेम, तहसील-आवापल्ली, जिला बीजापुर की निवासी है। वर्ष 2016 में 16 साल की उम्र में जनमिलिशिया में शामिल हुई और 2017 में पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा संगठन में सदस्य बनी। अक्टूबर 2017 से दिसंबर 2023 तक ओडिशा में सक्रिय रही।
मनीला उर्फ सुंदरी कवासी ग्राम- जैगूर, पंचायत-जैगूर, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर की निवासी है। यह पहले बाल संगठन एवं चेतना नाट्य मंच में कार्यरत थी। जुलाई 2020 में रमेश माटवाड़ा एरिया कमांडर द्वारा भर्ती कर संगठन में शामिल किया गया। जनवरी 2021 तक कृषि कार्य और संगठन की अन्य गतिविधियों में सक्रिय रही।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों ने क़ानूनी और सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक सकारात्मक कदम करार दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165737
Total views : 8191770